आजकल की दौड़भाग और तनाव भरी जिंदगी कई प्रकार की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने का कारण बनती जा रही है। इससे निजात पाने के लिए लोग हास्य का सहारा लेते हैं। हंसी-मजाक से जीवन में सकारात्मक आती है, मजेदार जोक्स तनाव दूर करने में मदद करते हैं। अगर आप अपना मूड और माइंड फ्रेश करना चाहते हैं तो हंसने के तरीके ढूंढिए। यकीन मानिए दिनभर कितने भी थके हारे घर लौटें और आपको कुछ हंसने का बहाना मिल जाए तो सारी परेशानियां जैसे गायब हो जाती हैं।
Hindi Jokes: संता-बंता की ये बातचीत पढ़कर हंसी रोककर तो दिखाइए, नहीं कर पाएंगे आप ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा, ये सड़ चुका है।
पप्पू- कितने पैसे लगेंगे?
डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
पप्पू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल मैं खुद ही लूंगा।
बीवी-अजी सुनते हो, खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
पति- अनमैरिड
इस जवाब के बाद चार दिन से पति को खाना नहीं मिला है।
संता- पड़ोस में क्या चल रहा हे??
बंता- बर्थडे है।
संता- किसका ???
बंता- “टूयू” का
संता- ये टूयू कौन है?
बंता- पता नहीं, सुनाई तो एसा ही दे रहा है
हैप्पी बर्थ डे “टूयू”
पापा- बेटा, आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बच्चा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी गलती से मैंने फेवीस्टिक दे दी।
पापा- जुग-जुग जिओ मेरे लाल, ऐसा बेटा भगवान सभी को दे।