फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं, गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

Wed, 22 Oct 2025 06:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 22 Oct 2025 06:28 PM IST
सार

Viral Jokes: हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, जिससे किसी भी तरह के तनाव से बचे रहते हैं। हंसाने में जोक्स और चुटकुलों की भी बड़ी भूमिका होती है।

विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Hindi Jokes Girl Boy New Funny Jokes 2025
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule In Hindi: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

गप्पू परेशान सा बैठा हुआ था, 
तभी पप्पू ने पूछा- क्या हुआ भाई?
गप्पू- यार पता नहीं वो कौन से लोग हैं, 
जिनके सपनों में राजकुमारी या हसीनाएं आती हैं
मेरे सपनों में तो मैं कभी मर जाता हूं तो कभी
गहरी खाई में गिर जाता हूं और तो और 
कभी मुझे भूत उठा कर ले जाते हैं
गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद.....

Pappu Gappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Hindi Jokes Girl Boy New Funny Jokes 2025
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं कोई चप्पल नहीं दिलवाउंगा.....

गर्लफ्रेंड- बेबी तुम्हारी बहुत याद आ रही है
बॉयफ्रेंड- अभी मेरी सैलरी नहीं आई है
गर्लफ्रेंड- अच्छा, चलो पापा आ गए 
बाद में बात करती हूं.....
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Hindi Jokes Girl Boy New Funny Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक लड़का और लड़की पिकनिक पर गए लड़के को वहां चोट लग गयी और खून बहने लगा
बेचारा फिल्मों में बहुत बार देख चुका था, इसलिए सोचने लगा
कि लड़की अपना दुपट्टा फाड़ कर बांधेगी
लड़की, लड़के की नजरों का मतलब समझ गई और बोली-
बेटा सोचना भी नहीं, 6000 का सूट है.....

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी को बताई अपने दिल की बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Hindi Jokes Girl Boy New Funny Jokes 2025
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार एक पति अपनी पत्नी से कहता है
यार तुम कितनी फिजूल खर्ची करती हो
पत्नी ने पलटकर कहा- और जो आप करते हो वो
पति- मैं कौन सा फिजूल खर्ची करता हूं
पत्नी बोली- कब से आप अपने जीवन बीमा की किश्तें भर रहे हो,
आज तक वो कोई काम आईं क्या?
पत्नी की बात सुनकर पति के उड़े होश....

पत्नी- सुनो बाहुबली अच्छी है, देख लो
फोन में बिजी पति कमरे से बाहर चला गया 
पत्नी- अंदर आ जाओ, मैंने बाहुबली बोला बाजूवाली नहीं......
विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Ladka Ladki Hindi Jokes Girl Boy New Funny Jokes 2025
डॉक्टर मरीज के चुटकुले - फोटो : Freepik
महिला- डॉक्टर साहब मुझे कुछ डाइटिंग टिप्स दीजिए जिससे मैं पतली हो जाऊं
डॉक्टर- ऐसी चीजों से दूर रहें, जो तुम्हें मोटा बनाती हों
महिला- जैसे?
डॉक्टर- जैसे कि वजन तौलने वाली मशीन, शीशा,
आपकी मोटी तस्वीरें और सबसे जरूरी 'पतले दोस्त'.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed