फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: छिपकली को लेकर गप्पू ने पप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 25 Aug 2025 05:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 25 Aug 2025 05:47 PM IST
सार

Hindi Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Jija Sali Funny Jokes Pappu Viral Jokes Whatsapp New Jokes
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।



गप्पू- छिपकली किसे कहते है?
पप्पू- छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है, जिसको बचपन में बॉर्नविटा
वाला दूध नहीं मिला, जिस कारण वह कुपोषण का शिकार हो गई.....

Pappu Gappu Chutkule In Hindi Jija Sali Funny Jokes Pappu Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक आदमी खड़े-खड़े चाबी से अपना कान खुजा रहा था
वहां खड़ा दूसरा आदमी उसे गौर से देखते हुए बोला- 
भाई साहब, अगर आप स्टार्ट नहीं हो रहे तो धक्का लगाऊं.....

18 साल की लड़की ने की 98 साल के बुजुर्ग से शादी कर ली
मीडिया ने लड़की से पूछा- आपको इनमें शादी लायक क्या दिखा?
लड़की- एक तो इनकी इनकम, दूसरे इनके दिन कम.....
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Jija Sali Funny Jokes Pappu Viral Jokes Whatsapp New Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- मैं आपसे बात नहीं करुंगी
पति- ठीक है
पत्नी- क्या तुम कारण नहीं जानना चाहते?
पति- नहीं मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं.....
 

Comedy Jokes: गौरव- आप कंपनी में शादीशुदा लोगों को ही क्यों रखते हैं? बॉस का जवाब पढकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Jija Sali Funny Jokes Pappu Viral Jokes Whatsapp New Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी- यार मेरे पापा ने कहा है कि अगर इस बार मैं परीक्षा में फेल हुई तो 
मेरी शादी कर देंगे
रिंकी- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पिंकी- बस रिसेप्शन का ड्रेस लेना बाकी है.....

रिंकी शादी के कुछ महीनों बाद अपनी सहेली से मिलने आई 
बातों के दौरान रिंकी ने रोते हुए पिंकी को बताया-
मेरे तो भाग्य ही फूट गए, इनका किसी दूसरी औरत के साथ अफेयर चल रहा है
पिंकी- हाय राम, ये तू क्या कह रही है? पर तुझे पता कैसे चला?
रिंकी- मेरे बॉयफ्रेंड ने बताया, वो भी इन्ही की कम्पनी में काम करता है....
विज्ञापन
Pappu Gappu Chutkule In Hindi Jija Sali Funny Jokes Pappu Viral Jokes Whatsapp New Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू सरकारी अस्पताल में पड़े-पड़े अपनी बीमारी से परेशान होकर

डॉक्टर से कहता है- ऐसी बीमारी से तो मर जाना अच्छा है
डॉक्टर- हम पूरी कोशिश कर तो रहे हैं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed