फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Majedar Jokes: दर्जी के पास जा रही चींटी को हाथी ने बोली ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Mon, 17 Mar 2025 07:26 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 17 Mar 2025 07:26 PM IST
सार

सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से बचे रहते हैं।

विज्ञापन
Majedar Jokes and hindi chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Viral Chutkule: चेहरे पर मुस्कान हमारे चारों ओर एक खुशनुमा माहौल बनाती है, जिससे हम सकारात्मक सोच पाते हैं। इसी से हमें मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है। स्वस्थ रहने के लिए मानसिक तनाव को दूर रखना बेहद आवश्यक है, और इसके लिए हंसी-खुशी से रहना ही एक उत्तम उपाय है। इसीलिए, हम आपके मनोरंजन के लिए प्रतिदिन कुछ हास्यप्रद चुटकुले प्रस्तुत करते हैं, जो आपको हंसाने में सहायक होते हैं। हंसने से केवल तनाव ही कम नहीं होता, बल्कि हमारा मन भी प्रसन्नचित्त रहता है। प्रसन्न मन से दिन सुखद बीतता है, और चेहरे पर सदैव मुस्कान बनी रहती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ दिलचस्प चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए, देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...


एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक
चींटी को छेड़ दिया...
चींटी गुस्से में
हाथी की बीवी के पास गई और बोली...
अपने आवारा शौहर को संभाल लो...
वार्ना मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर तुम भी निकलती हो..
 
Majedar Jokes and hindi chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक चींटी दर्जी के पास जा रही थी।
रस्ते में एक हाथी मिल गया।
हाथी- कहां जा रही हो?
चींटी- अपने लिए सूट सिलवाने जा रही हूं, 
क्यों क्या हुआ?
हाथी- बचे हुए कपड़े से मेरे लिए एक पजामा सिलवा लेना।

 
Majedar Jokes and hindi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
4 चींटियां रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा।
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar Jokes and hindi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो।
चींटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी।
 
विज्ञापन
Majedar Jokes and hindi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चींटी (हाथी से)- तुम्हारी उम्र कितनी है?
हाथी- 5 साल।
चींटी- बाप रे, तुम इतनी जल्दी इतने बड़े हो गए!
हाथी- आई ऐम ए कॉम्प्लान बॉय! ...वैसे तुम्हारी उम्र कितनी है?
चींटी- 10 साल
हाथी- फिर भी तुम इतनी छोटी दिखती हो!
चींटी- पॉन्ड्स एज मिरेकल, बढ़ती उम्र मानो थम-सी जाए...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed