फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: इन झन्नाटेदार चुटकुलों को पढ़कर घर में लगेंगे हंसी के ठहाके, बन जाएगा आपका दिन

Mon, 17 Mar 2025 07:23 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 17 Mar 2025 07:23 PM IST
सार

Chutkule in Hindi: खुलकर हंसने से हमारा मन हल्का रहता है और हम अच्छा महसूस करते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Jokes: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आस-पास सकारात्मक माहौल बनता है, और हम सकारात्मक सोचते हैं। इससे मानसिक तनाव भी कम होता है। सेहतमंद रहने के लिए मानसिक तनाव से दूर रहना जरूरी है, और इसके लिए हंसना एक कारगर उपाय है। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जो आपको हंसाने में मदद करते हैं। हंसने से न केवल तनाव कम होता है, बल्कि हमारा मन भी प्रसन्न रहता है। प्रसन्न मन से दिन अच्छा गुजरता है, और चेहरे पर खुशी बनी रहती है। आज भी हम आपके लिए कुछ ऐसे ही मजेदार चुटकुले लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह सिलसिला, और अपने दिन को खुशनुमा बनाते हैं।


लड़का- क्यूं रो रही हो? 
लड़की- मेरे मार्क्स बहुत कम आए हैं।
लड़का- बता कितने आए हैं? 
लड़की- सिर्फ 80% लड़का 
लड़का-अरे रहम कर रहम, इतने में तो दो लड़के पास हो जाते हैं।
 
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : freepik
एक टीचर क्लास में बच्चों को ग्रुप फोटो दिखा रही थीं...
टीचर- बच्चों जब तुम सब बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा राजू जो अमेरिका चला गया,
ये रहा रवि जो अब लंदन में जॉब करता है और
ये रहा नंदू जो यहीं का यहीं रह गया।
ये बात सुनकर नंदू बोला- और ये रहीं हमारी मैडम, जिनका देहांत हो गया।
 
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
विज्ञापन
विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक बच्चे ने अपनी मां से कहा- मां मैं इतना बड़ा कब हो जाऊंगा कि आपसे बिना पूछे कहीं भी जा सकूं...?
मां ने भी दिल छू लेने वाला जवाब दिया- बेटा, इतना बड़ा तो तेरा बाप भी नहीं हुआ आजतक। 
 
विज्ञापन
latest chutkule and viral jokes in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? 
छात्र- सर, आलिया भट्ट, 
शिक्षक- छड़ी हाथ में लिए बोले, नालायक यही सीखा है? 
तभी दूसरे छात्र ने कहा- मास्टर साहब, यह तोतला है, आर्यभट्ट बोल रहा है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed