फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मजेदार चुटकुले: जीजा की बातें सुनकर सालीजी के उड़े होश, पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 22 Feb 2024 10:36 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 22 Feb 2024 10:36 AM IST
विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Viral Jija Sali Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

मजेदार चुटकुले: इंसान को खुश रहने के लिए प्रसन्न रहना बेहद जरूरी है। खुश रहने के लिए इंसान को हमेशा हंसते रहना चाहिए, क्योंकि हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुले पढ़ सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 

Majedar Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Viral Jija Sali Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

गर्लफ्रेंड- यार, बस स्टॉप पर 1 घंटे तक बस ही नहीं आई। फिर मैंने BMW खरीदी...!
बॉयफ्रेंड- Wow, तुमने BMW खरीद ली... लेकिन इतने पैसे आए कहां से...? 
गर्लफ्रेंड- अरे! मैं BMW यानी बिसलरी मिनरल वॉटर की बात कर रही हूं... बहुत तेज प्यास जो लगी थी ना...! 
बॉयफ्रेंड ने जोड़ लिए हाथ।
 

Majedar Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Viral Jija Sali Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा।
जीजा जी- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे।
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई

जोक्स: साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? सामने से मिला मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Viral Jija Sali Chutkule
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी ने रात को 2 बजे नींद से उठाकर पूछा...
पत्नी- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98...पर पूछ क्यों रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया
मुझे?
सन्नाटा...छा गया

जोक्स: लड़का- जी आप क्या करती हो? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब

विज्ञापन
Majedar Chutkule in Hindi Jija Sali Jokes Viral Jija Sali Chutkule
जोक्स - फोटो : Twitter

टीचर- तुम इतनी देर से स्कूल क्यों आए हो? 
बच्चा- मम्मी-पापा लड़ रहे थे। 
टीचर- वो लड़ रहे थे तो तुम क्यों देर से आए? 
बच्चा- मेरा एक जूता मम्मी के पास और दूसरा जूता पापा के पास था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed