जोक्स हिंदी: हंसने से उदासी दूर रहती है और घर में खुशहाली रहती है। अगर हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा का काम करती है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...
जोक्स: साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? सामने से मिला मजेदार जवाब
साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ
साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।
जोक्स: पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ? बेटे ने दिया ऐसा जवाब, जानकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
पप्पू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
पप्पू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं
जोक्स: लड़का- मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की ने दिया हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाला जवाब
छात्र से टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
छात्र- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
सदमे में टीचर