Majedar Chutkule: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और तनाव दूर रहता है। हंसने से आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू- लोहा लोहे को काटता है
और हीरा हीरे को काटता है।
तभी पीछे से आकर एक कुत्ते ने
उसे काट लिया।
पप्पू अस्पताल में भर्ती है।
टीचर- राजू बताओ 4 और 4 कितने होते हैं?
राजू- 10 होते हैं।
टीचर- 10 कैसे हुए?
राजू- मैं बड़े दिलदार परिवार से हूं न इसलिए
2 अपनी ओर से डाल दिया।
Viral Jokes: कोयल ने कौवे से पूछा- तुमने अभी तक शादी क्यों नहीं की? सामने से मिला गजब का जवाब
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
महिला- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- बाकी?
महिला- कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।
तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
Jokes: इन मुहावरों के अर्थ पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी, यहां पढ़ें मजेदार जोक्स
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा- काश तुम गुड़ होती, कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश