फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Latest Jokes: पत्नी ने पति को खाने में दिया मजेदार ऑप्शन, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Mon, 12 Dec 2022 04:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Latest Jokes: Wife gave amazing options in food to husband Read Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Latest Jokes in Hindi: जोक्स और चुटकुले लोगों के मन की उदासी को दूर करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। अगर आप उदास रहते हैं, तो हंसना शुरू दीजिए। हंसने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप जरूर हंसेंगे। 



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं..

Latest Jokes: Wife gave amazing options in food to husband Read Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुमने तो सुबह कहा था की रात के खाने में
दो ऑप्शन होंगे यहां तो एक ही सब्जी दिख रही है ..?
पत्नी- ऑप्शन अभी भी दो हैं
पति- वो कैसे ..?
पत्नी- खाना है तो खाओ ........नहीं तो रहने दो।

 
Latest Jokes: Wife gave amazing options in food to husband Read Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार डॉक्टर के पास पहुंचा
डॉक्टर ने ट्रैफिक हवलदार को कुछ दवाईयां लिख दीं
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, किसी चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला- सीटी जोर से मत बजाना बस

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Latest Jokes: Wife gave amazing options in food to husband Read Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- यार रात भर ट्रेन में मुझे नींद ही नहीं आई । ऊपर की सीट मिली थी, साथ ही साथ गर्मी भी बहुत थी।
गप्पू- अरे तो सीट बदल लेना चाहिए था।
पप्पू- कैसे बदलता? नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था। 

 
विज्ञापन
Latest Jokes: Wife gave amazing options in food to husband Read Pati Patni Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
बंटी स्कूल से जल्दी घर आ गया...
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए।
बंटी- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया।
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया।
बंटी- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था।

आज के मजेदार जोक्स: संता- तुम चाय पीने के लिए किस हद तक जा सकते हो? बंता ने दिया मजेदार जवाब
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed