जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: जब चिंटू ने अपने स्कूल की लड़की को आई लव यू बोल दिया..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
लड़की - मैं तुम्हारे लिए आग पे चल सकती हूं।
नदी में कूद सकती हूं।
लड़का - लव यू जानू
क्या तुम मुझे अभी मिलने आ सकती हो।
लड़की - पागल हो क्या इतनी धूप में...
टीचर - मैं जो पूछूं उसका जवाब फटाफट देना
स्टूडेंट - जी सर
टीचर - भारत की राजधानी बताओ?
स्टूडेंट - फटाफट।
पप्पू - यार, लोग कहते हैं कि ठोकरें इंसान को चलना सिखाती हैं।
गप्पू - हां, सही बात है।
पप्पू - पर मेरे तो पैर के अंगूठे का नाखून ही टूट गया ना।
डॉक्टर - तुम गटर में कैसे गिर गए?
शराबी - मेरी तो किस्मत ही खराब है, क्या बताऊं...
गटर का ढक्कन खुला था, मुझे लगा Social Distancing
वाला गोला है।