एक छोटी सी मुस्कान इंसान के लिए किसी वरदान से कम नहीं होती है। हंसने-मुस्कुराने से इंसान का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके साथ ही हमारा आस-पास का माहौल भी खुशनुमा सा बना रहता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और मुस्कुराना हमें मानिसक तनाव से बचा सकता है। अगर आप हंसना चाहते हैं, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इन जोक्स को आप अपने परिवार के साथ भी पढ़ सकते हैं जिससे उन्हें भी खुशी मिलेगी। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes in Hindi: जज ने महिला से पूछा- तुम्हारे पति के शरीर पर चोट के निशान कहां से आए, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
मेले में बहुत भीड़ थी…
एक साहब एक महिला से कहने लगे –
माफ कीजिए मैं कुछ देर आपसे बातें करना चाहता हूं
महिला – इससे आपका क्या फायदा होगा?
साहब – दरअसल, मेरी पत्नी खो गई है,
वह मुझे आपसे बातें करते हुए देखेगी तो गोली की तरह यहां पहुंच जाएगी.
पिंटू अपना इलाज कराने अस्पताल गया
नर्स – लंबी-लंबी सांसें लो.
पिंटू ने लंबी सांस ली.
नर्स – कैसा महसूस हो रहा है?
पिंटू – अरे मैडम जी बहुत अच्छा फील हो रहा है, कौन-सा परफ्यूम
लगा कर आई है
मजा आ गया…
सिंटू मिंटू आपस में बात कर रहे थे
सिंटू- अरे यार, अरेंज मैरिज के भी अपने फायदे हैं…
कभी-कभी ऐसी लड़की से भी
शादी हो जाती है…
जिससे लड़का खुद सात जन्म तक भी
सेटिंग नहीं कर सकता…!!!
पिंटू ने चिंटू से पूछा-
पिंटू – अरे भाई, तेरा रिजल्ट आ गया क्या?
चिंटू – हां, आ गया और अब तमीज से बात कर…
पिंटू – क्यों…?
चिंटू – क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं…!!