Viral Jokes And Chutkule in Hindi: हर इंसान के जीवन में हंसी खुशियां लाती है। हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसने से हम मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपने जीवन में शामिल कर लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: जेलर- सुना है तुम शायर हो...कुछ सुनाओ फिर, कैदी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
जेलर- सुना है तुम शायर हो...कुछ सुनाओ फिर
कैदी- गम-ए-उल्फत में जो कट रही जिंदगी हमारी, जिस दिन जमानत हुई जिंदगी खतम तुम्हारी..
जेलर बेहोश
सुहागरात को संता अपनी बीवी की गोद में लेटा था...
संता-अगर मैं मर गया तो?
मिंकी-ऐसा मत कहो जानू।
संता-अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी?
मिंकी-नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे??
बेचारा संता अभी भी सदमे में है !
शादी के मंडप पर दूल्हा रोमांटिक अंदाज में दूल्हन से बोला...
मे आई किस यू डार्लिंग?
तो दुल्हन शर्माते हुए बोली-हमने तो कभी गैरों को भी मना नहीं किया,
आप तो फिर भी अपने हो...!!!
बेटा - पापा भूकंप आया
पापा- अरे कहां आया?
बेटा- हमारे घर पूरा बेड हिला गया
पापा- कितनी तीव्रता का था?
बेटा- 5.3
पापा- बेटा कुछ पढ़ लिया कर अब तो भूकंप भी तेरे से ज्यादा नंबर लाने लगा है।