जिंदगी घूप छांव से भरी हुई, लेकिन हमे बुरे वक्त में भी निराश नहीं होना चाहिए। हम सभी को अपन बुरे वक्त का हंसकर सामना करना चाहिए, क्योंकि हंसने से बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। आज कल की भागौदड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बेहद जरूरी है। अगर हम सभी निराश रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव से बचा रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Latest Jokes in Hindi: चिंटू ने पिंटू से पूछा- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
पिंटू- घरवाली
चिंटू- मतलब?
पिंटू- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो
आदमी- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं
पिताजी- कहां हो बेटे?
चिंटू- हॉस्टल में पढ़ रहा हूं, एग्जाम बहुत नजदीक हैं, इसलिये बहुत पढ़ना पड़ता है!!! आप कहां हो?
पिताजी- ठेके पे..तेरे पीछे लाइन में लास्ट में खड़ा हूं, एक हाफ मेरा भी ले लेना..
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है, जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है..