Viral Chutkule in Hindi: आज के समय में काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग मानसिक रूप से बेहद परेशान नजर आते हैं। आजकल लोगों में तनाव व डिप्रेशन जैसी समस्याएं बेहद आम हो गई हैं। ऐसे में सभी के लिए स्वस्थ नहीं रहना बेहद जरूरी है और इसके लिए हंसना जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो बुरा समय भी जल्द बीत जाता है। इसलिए हम सभी को हंसते रहना चाहिए। अगर आप सुबह-शाम हंसते रहेंगे, तो मानसिक तनाव आपके आस-पास भी नहीं भटकेगा। इसलिए हम आपके लिए ऐसे मजेदार चुटकुले और जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: जब मालिक के बच्चे ने खा लिया मच्छर, पढ़िए लोटपोट करने वाले धमाकेदार चुटकुले
मोनू - अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा..
राजू - मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
मोनू - नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
पति- हमें तो अपनों ने लूटा।
गैरों में कहां दम था, मेरी कश्ती वहां डूबी
जहां पानी कम था।
पत्नी- तुम तो थे ही गधे
तुम्हारी अक्ल में कहां दम था
वहां कश्ती लेकर ही क्यों गए,......
जहां पानी कम था।
लड़का-लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था.
लड़की- हम कहां जा रहे हैं?
लड़का- लॉन्ग ड्राइव पर।
लड़की– वाओ,पहले क्यों नहीं बताया?
लड़का- मुझे खुद अभी पता चला।
लड़की- कैसे?
लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे।
लड़की के उड़े होश।
भाई- क्यों रो रही हो?
बहन- मेरे नंबर बहुत कम हैं।
भाई- कितने नंबर आए हैं?
बहन- केवल 90%.
भाई- बहन रहम कर, इतने में तो हम जैसे तीन लड़के पास हो जाते हैं।