Funny Jokes Chutkule in Hindi: हंसने से इंसान की सहेत अच्छी रहती है और प्रसन्न रहने से घर में खुशहाली रहती है। हंसना एक दवा की तरह है जिससे मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Funny Chutkule: जज- घर में मालिक होते हुए तुने चोरी कैसे की? चोर का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
जज- घर में मालिक होते हुए तुने चोरी कैसे की?
चोर- साहब, आपकी नौकरी अच्छी है, और सैलरी भी अच्छी है, फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?
दरोगा- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई?
टीटू- सर, हवलदार साहब ने कहा था, अगर जेल नहीं जाना चाहता तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
नौकरानी- मालकिन, मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए...!
मैडम- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा, टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा, उनको टाइम से दवाई कौन देगा...?
नौकरानी- अगर आप कहें तो मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...!
सुनकर मैडम के उड़े होश!
परीक्षा में सवाल आया था....चैलेंज किसे कहते हैं...?
सोनू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...!