जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------
बहू रोए जा रही थी...
.
सास ने पुचकारते हुए पूछा -
क्यों बेटी, रो क्यों रही हो...?
.
बहू - क्या मैं चुड़ैल जैसी दिखती हूं...?
.
सास - नहीं, बिल्कुल नहीं...!
.
बहू - क्या मेरी आंखें मेंढ़की की तरह हैं...?
.
सास - नहीं तो...!
.
बहू - क्या मेरी नाक पकौड़े जैसी है...?
.
सास - नहीं...!
.
बहू - क्या मैं भैंस जैसी मोटी और काली हूं...?
.
सास - नहीं बेटी, बिल्कुल नहीं...!
.
बहू - फिर सारे मोहल्ले के लोग क्यों कहते फिरते हैं कि तू तो अपनी सास जैसी दिखती है...!