फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोटू ने पतलू को दिया धमाकेदार जवाब, सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी...पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 18 Feb 2021 12:43 PM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Thu, 18 Feb 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes Family Jokes Husband Wife Jokes In English Love Jokes Motu Patlu Comedy Jokes
Jokes - फोटो : social media

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

पति : तुम कहां हो?
श्रीमती : आप के दिल में हूं !
पति : तुम्हें कितनी बार समझाया है कि भीड़-भाड़ वाली जगह पर मत जाया करो।।

Jokes Very Funny Jokes Family Jokes Husband Wife Jokes In English Love Jokes Motu Patlu Comedy Jokes
Jokes - फोटो : social media

पति रोज रात को सोने से पहले शुगर का डिब्बा देखता और फिर सो जाता...

पत्नी से रहा नहीं गया, एक दिन उसने पूछ ही लिया...

क्यूं जी, ये रोज आप शक्कर का डिब्बा क्यों देखते हो...?

पति : डॉक्टर ने बोला था कि घर में रात को शुगर चेक कर लिया करो..

बीवी - कल जो भिखारी आया था, वो बहुत चालाक था...

पति - क्यों , क्या हुआ..?

बीवी - कल मैंने उसे खाना खिलाया। और आज वह मुझे किताब दे गया "खाना बनाना सीखें"

Jokes Very Funny Jokes Family Jokes Husband Wife Jokes In English Love Jokes Motu Patlu Comedy Jokes
Jokes - फोटो : social media

पत्नी ने पति को मैसेज किया :- ऑफिस से लौटते समय सब्जी लेते आना, और हाँ, पड़ोसन ने  तुम्हारे लिए हैलो कहा है।

पति :  कौन सी पड़ोसन ?

पत्नी : कोई नहीं,  मैंने मैसेज के अंत मे पड़ोसन का नाम इसलिए लिखा ताकि मैं निश्चित हो सकूं कि तुमने मेरा पूरा मैसेज पढ़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes Family Jokes Husband Wife Jokes In English Love Jokes Motu Patlu Comedy Jokes
Jokes - फोटो : social media

सर्वश्रेष्ठ योगासन : पत्नी कुछ कहे तो गर्दन दो बार ऊपर नीचे करें

फायदे : इससे आपका जीवन खुशहाल रहेगा।

ध्यान दें : भूल से गर्दन दाएं-बाएं न करें, यह जानलेवा हो सकता है..

विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes Family Jokes Husband Wife Jokes In English Love Jokes Motu Patlu Comedy Jokes
Jokes - फोटो : social media

मोटू : यार पतलू, मेरा कल से पेट खराब है..

पतलू : फिर क्या किया..

मोटू :  डॉक्टर के पास गया तो दवा देकर बोला होटल में खाना न खाया करो..

पतलू : तो अब कहां खाओगे..?

मोटू : अब वहां से पैक कराकर घर ले आया करूंगा...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed