जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: एक पत्नी की व्यथा, मेरे पतिदेव भी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
लड़की - तुम्हारे घर मैं कौन-कौन हैं?
लड़का - एक पत्नी और दो बच्चे...!!!
पिता ने देखा कि बेटा जींस का बटन टांक रहा है...
पिता - बेटा, हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो!
बेटा - पापा आप गलत सोच रहे हैं,
यह जींस उसी की है...!!!
पत्नी आईसीयू में थी।
पति का रो-रोकर बुरा हाल था।
डॉक्टर बोला - हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, पर
वह कुछ बोल ही नहीं पा रही है। शायद कोमा में है।
अब तो सब कुछ भगवान के हाथ में है।
पति बोल उठा - सिर्फ 40 की ही तो है अभी...
तभी एक चमत्कार दिखा। दिल की धड़कन बढ़ने लगी,
पत्नी की ऊंगली हिली, होंठ हिले और आवाज आई-
36 की...!!
एक पत्नी की व्यथा...
मेरे पतिदेव भी 'कौन बनेगा करोड़पति' के अमिताभ बच्चन
से कम नहीं हैं...
जब भी पैसा मांगो...
बोलते हैं- 'क्या करेंगी आप इतनी धनराशि का'...!!!