जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पप्पू ने भगवान से मांगी ऐसी मन्नत, जानकर हो जाएंगे लोटपो...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पप्पू - डॉक्टर साहब मुझे तुरंत भूलने की बीमारी है
.
डॉक्टर (थोड़ी देर सोचकर) - कब से है ये बीमारी तुम्हें?
.
पप्पू - कौन सी बीमारी डॉक्टर साहब...!!!
प्रतियोगिता में शर्त लगी थी कि
खुशी को तीन शब्दों में लिखो...
.
सब किताबें पलटने लगे...
.
मैंने लिखा 'पत्नी मायके गई'
.
भाई साहब, आप यकीन नहीं करेंगे,
आयोजक मुझे स्टेज तक उठाकर ले गए,
खूब सम्मान किया और बैंड-बाजे के साथ
घर के बाहर छोड़ गए।
पति - नींद नहीं आ रही...
.
पत्नी - किचन में बर्तन पड़े हैं, वही धो डालो...
.
.
पति - मैं तो नींद में बोल रहा हूं पगली...!!!
पप्पू (हाथ जोड़कर) - हे भगवान, गर्लफ्रेंड चाहे दो या ना दो,
.
पर...
.
बीवी ऐसी देना कि
पड़ोसियों के कलेजे जल जाएं!!