जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।
फेरों के दौरान दुल्हन की बात सुनकर दूल्हा हुआ बेहोश....पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी - मैं आपसे बात नहीं करूंगी...!
.
पति - ठीक है...!!
.
पत्नी - क्या आप कारण नहीं जानना चाहते..?
.
पति - नहीं, मैं तुम्हारे फैसले की इज्जत करता हूं...!!
संता घबराया हुआ सा पुलिस स्टेशन जा रहा था...
.
संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूं...
.
बंता - क्यों भाई, तुमने क्या किया...?
.
संता - मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था...
.
बंता - तो वो मर गई क्या...?
.
संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी...!!
पप्पू - लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती?
.
गप्पू - क्यों..?
.
.
पप्पू - ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें कि
तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!!!
संता होटल में खाना खाने के बाद उठा और
वेटर को 10 रुपये टिप दिए...!
.
वेटर - 10 रुपये की टिप मेरे लिए बेइज्जती है..!
.
संता - तो फिर..?
.
वेटर - 20 रुपये दे दो..!
.
संता - नहीं यार... मैं तुम्हारी दो बार बेइज्जती नहीं कर सकता...!!