फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के सवालों का पति ने दिया धमाकेदार जवाब....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 18 Oct 2020 04:49 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 18 Oct 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes In Hindi Majedar Chutkule Hindi Husband Wife Jokes Whatsapp Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।।।



------------------------------------------

पति ने पत्नी को मैसेज किया - आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं,
अच्छा सा खाना बनाना...
.
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...
.
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया - मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है,
अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
.
पत्नी ने रिप्लाई किया - ओ माय गॉड, सच्ची...
.
पति - नहीं... वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!!

Jokes Very Funny Jokes In Hindi Majedar Chutkule Hindi Husband Wife Jokes Whatsapp Jokes
Jokes - फोटो : Pexels.com

शादी के दूसरे दिन...
.
सास - ये क्या है बहू, तुम्हारे हाथ खाली क्यों हैं...?
.
.
बहू - मोबाइल चार्जिंग पर लगाया हुआ है मां जी...!!!

Jokes Very Funny Jokes In Hindi Majedar Chutkule Hindi Husband Wife Jokes Whatsapp Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी - अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे...?
.
पति - शायद मै भी मर जाऊं...
.
पत्नी - क्यों...?
.
पति - कभी-कभी ज्यादा खुशी भी जानलेवा होती है...!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes In Hindi Majedar Chutkule Hindi Husband Wife Jokes Whatsapp Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

दारू पार्टी के बाद पति ने पत्नी को फोन किया -
घर नहीं आ सकता...गाड़ी का स्टेयरिंग, ब्रेक, गियर सब चोरी हो गया है...!
.
एक घंटे बाद पति ने फिर फोन किया...
.
'आ रहा हूं, गलती से गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ गया था...!!'
.
फिर घर आते ही पति की हुई जोरदार धुनाई...

विज्ञापन
Jokes Very Funny Jokes In Hindi Majedar Chutkule Hindi Husband Wife Jokes Whatsapp Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति अपनी पत्नी को अंग्रेजी सिखा रहा था...
.
दोपहर में पत्नी बोली - डिनर लो जी...
.
पति (गुस्से में) - बेवकूफ औरत, ये डिनर नहीं लंच है...
.
पत्नी भी गुस्से में बोली - तू बेवकूफ, तेरा खानदान बेवकूफ, 
ये रात का बचा हुआ खाना है...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed