जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
लड़के के सवाल का लड़की ने दिया ऐसा धमाकेदार जवाब...पढ़िए मजेदार जोक्स
.
बच्चा - किताबों में...
.
अध्यापक - वो कैसे? मैं समझा नहीं...
.
बच्चा - किताब खोलते ही नींद, जो आ जाती है...!!!
पड़ोसन पांच मिनट से हाथ हिला रही थी, तो
पप्पू ने भी हाथ हिलाया और हाय किया...
तभी पीछे से बीवी ने पीठ पर जोरदार थाप मारी और बोली -
.
.
सामने वाली तुम्हें हाय नहीं कर रही है,
अपनी खिड़की का कांच साफ कर रही है!!!
लड़का - आप इतनी सुंदर कैसे हैं...?
.
लड़की - शराब के कारण...!!!
.
लड़का - आप शराब पीती हैं?
.
लड़की - मैं नहीं कमीने, तू नशे में है,
इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं...!!!