जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
पत्नी से परेशान पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
पति की उस समय हुई जोरदार कुटाई, जब वो पत्नी से बोला-
ला तेरे हाथों की उंगलियां दबा दूं,
थक गई होगी...
मुझे नचाते-नचाते...!!!
लड़की (दुकानदार से) - आटा है...?
.
दुकानदार - हां, पतंजलि का है...
.
लड़की - मुझे आशीर्वाद चाहिए...
.
दुकानदार - सदा सुहागन रहो...!!!
बच्चा - मम्मी मैं कैसे पैदा हुआ...?
.
मां - मैंने एक डिब्बे में मिठाई डाल कर रख दी थी,
कुछ दिन बाद उसमें से तुम मुझे मिले...
.
बच्चे ने भी ठीक वैसा ही किया...
और कुछ दिन बाद जब उसने जा कर देखा तो उसमें एक कॉकरोच था...
.
बच्चा (गुस्से में) - दिल तो करता है कि तुझे अभी चप्पल से मार दूं,
पर क्या करूं...? औलाद है तू मेरी...!!!
पप्पू - यार मैं अपनी बीवी से परेशान हो गया हूं...
.
गप्पू - क्यों, क्या हुआ...?
.
पप्पू - यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी देखती रहती है...
.
गप्पू - हां तो इसमें दिक्कत क्या है...?
.
पप्पू - शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है...!!!