हंसना-हंसते रहना ही जीवन का असली आनंद है, इसे खोने मत दीजिए। मन हो या शरीर, संपूर्ण सेहत को ठीक रखने के लिए हंसना-खुश रहना और मन को प्रसन्न रखना जरूरी है। आप खुश रहेंगे तो तनाव-चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं दूर रहेंगी और मन स्वस्थ रहेगा तो शरीर भी स्वस्थ हो जाएगा। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना हंसने और खुश रहने की आदत बनाने की सलाह देते हैं। क्या आप दिल खोल कर हंस पाते हैं?
Jokes in Hindi: क्लास में पप्पू ने टीचर से कही ऐसी बात जिसे पढ़कर हो जाएंगे लोट-पोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
रामू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है।
फिर आप ये सब सीख कर क्या करेंगे?
आज वो पुरानी फिल्मों वाले लड़की के बाप हमें क्यूं नहीं मिलते
जो हमेशा बोलते थे-
“ये रहा ब्लैंक चेक और दफ़ा हो जाओ मेरी बेटी की ज़िन्दगी से”
टीचर- क्लास में जो बेवकूफ हो वो खड़ा हो जाए।
पप्पू मसूमियत से खड़ा हो गया।
टीचर- क्या तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं मैडम आप अकेली खड़ी थीं इसलिए मुझे अच्छा नहीं लगा।
दो आदमी शराब के नशे में रेल की पटरियों पर चल रहे थे।
रमेश- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
सुरेश- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं।