आज के व्यस्त जीवन में हंसी-मजाक करना बहुत जरूरी है। हंसते रहने से मन के साथ ही इंसान का शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसलिए हम सभी को दिन में समय निकालकर एक बार जरूर हंसना चाहिए। एक स्वस्थ शरीर के लिए हंसी उतनी ही जरूरी है जितनी अच्छी हवा और खानपान की जरूरत होती है। हंसी भी हम सभी को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। हंसने से मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को किसी भी समय हंसा सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी......
Jokes in Hindi: टीचर ने चिंटू से पूछा- तुमने अपना होमवर्क क्यों नहीं किया, जवाब सुनकर लोटपोट हो जाएंगे
सोनू और मोनू आपस में बात कर रहे थे,
सोनू- अच्छा, तुझे पता है निमंत्रण और आमंत्रण में कितना अंतर होता है…?
मोनू - यह तो बहुत ही आसान है…
संजू - तो बताओ न ….?
मोनू - देख भाई, आम के पेड़ के नीचे जो मंत्रणा की जाती हैं वो आमंत्रण है और…
जो नीम के पेड़ के नीचे की जाए निमंत्रण है
रिंकी - कबूतर जा जा जा…. कबूतर जा जा जा…
पहले प्यार की पहली चिट्ठी साजन को दे आ…
कबूतर- आत्मनिर्भर बनो दीदी…
तुम तो पापा की परी हो…
खुद उड़ कर दे आओ…
आलिया और रणवीर दोनों छत पर बैठकर बात कर रहे थे..
रणवीर - आलिया, कोई मजेदार बात सुना ना….
आलिया- पता है बचपन में मैं छत से नीचे गिर गयी थी…
रणवीर - क्या….? फिर तू बच गयी या मर गयी थी….?
आलिया- मुझे क्या पता यार मैं तो बहुत छोटी थी…..
रणवीर - ओह हाँ,,,, मैं तो भूल ही गया था….
टिंकू - कितनी भी ठंडी पड़ जाए .. लेकिन मैं रोज नहाता हूं
चिंटू- अरे मैं तो ठंड में 2 बार नहाता हूँ…
टिंकू -वाह भाई, तेरा सही है
चिंटू- नहीं रे , मैं दो बार नहाता हूं लेकिन महीने में…
टिंकू बेहोश