हंसना मुस्कुराना सभी को पसंद है, लेकिन आज कल की भागदौड़ जिंदगी में लोगों के पास हंसने का समय नहीं है। काम के बोझ की वजह से लोग अक्सर उदास रहते हैं। ऐसे में अगर आप जोक्स और चुटकुले पढ़ लें, तो आपकी उदासी दूर हो जाएगी। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..? संजू ने दिया धमाकेदार जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- "क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए..?
संजू-क्योंकि पता नहीं एग्जाम में कब किसके पीछे बैठना पड़ जाये..
एक अंकल ने पप्पू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
पप्पू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था। मालिक की बीवी उसके बगल में बैठी थी।
बीवी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार DOLO 650 दे कर भी देख लो।