जोक्स: लड़की से बोला लड़का- डार्लिंग तुम्हारी आंखों में दुनिया दिखाई देती है, फिर दादा ने अरमानों पर फेरा पानी
जोक्स: हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। साथ ही इससे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए रोजाना कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
लड़की से लड़का बोला- डार्लिंग मुझे तुम्हारी आंखों में सारी दुनिया दिखाई देती है।
पीछे से एक बूढ़ा बोला- हमारी गाय नहीं मिल रही, दिखे तो बताना बेटा
पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए...?
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही अपनी पत्नी के लिए ड्रेस, चुराकर कर ली थी,
बाकी दो बार तो मुझे सिर्फ उसे बदलने के लिए जाना पड़ा...!
चुटकुले: सास से दामाद - मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
लड़का- तुम कहां हो स्वीटू?
लड़की- तुम्हारे दिल में हूं जानू।
लड़का- अच्छा वहां बाकी लड़कियों से लड़ाई
तो नहीं हो रही ना?
फिर क्या था ब्रेक-अप
जोक्स: स्कूटर से गिरकर हुआ पति का एक्सीडेंट, पत्नी ने कही ऐसी मजेदार बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं?
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो,
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं?
लड़का- हां हां, जरूर,
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया?
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है,
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)