फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी चुटकुले: साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है? जीजा का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Sat, 12 Sep 2026 05:55 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

हिंदी चुटकुले: तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

हिंदी चुटकुले: हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इंसान के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर हमेशा चिंतित रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए जिससे मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बचा जा सके। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



एक अंकल ने एक बच्चे से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
बच्चे ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है,v
नदी जितना पढ़ पाते हैं, बाल्टी भर याद होता है,
गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं,
उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
 

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ
ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता हैं ?
जीजा- क्योंकि वे लोग जानते हैं कि यही वो महान आदमी हैं
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है ।
 

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी- आपने कुछ सुना... 
पति- क्या...? 
पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 
पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था...

फनी जोक्स: टीचर- तुम देर से क्यों आए? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पप्पू और गप्पू दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।
अध्यापिका- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
पप्पू- मैडम फिर आप कहोगे नकल मारी है, इसीलिए।

हिंदी जोक्स: लड़ाई के बाद पति से पत्नी- समझौता कर लेते हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed