फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: टीचर- तुम देर से क्यों आए? पप्पू का जवाब सुनते ही कर दी धुनाई

Sat, 12 Sep 2026 05:28 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 05:28 PM IST
सार

फनी जोक्स: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi best jokes in hindi today top 5 jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
फनी जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर। 


पति- जज साहिब, मुझे अपनी बीवी से तलाक चाहिए वो बर्तन फेंक कर मारती है?
जज- बर्तन अभी मारना शुरू किया है या पहले से ही मार रही है।
पति- पहले से ही
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों
पति- क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है।
 
 
Teacher Student jokes in hindi best jokes in hindi today top 5 jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- तुम देर से क्यों आए?
पप्पू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
पप्पू- जिस पर लिखा है, 'आगे स्कूल है, धीरे चलें'...!
टीचर ने फिर की धुनाई
 

Teacher Student jokes in hindi best jokes in hindi today top 5 jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

मास्टर जी- भैंस पूछ क्यों हिलाती है...?
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती
कि भैंस को हिला सके...!

हिंदी जोक्स: लड़ाई के बाद पति से पत्नी- समझौता कर लेते हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi best jokes in hindi today top 5 jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी ? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए

जोक्स: लड़की से बोला लड़का- डार्लिंग तुम्हारी आंखों में दुनिया दिखाई देती है, फिर दादा ने अरमानों पर फेरा पानी
 

विज्ञापन
Teacher Student jokes in hindi best jokes in hindi today top 5 jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

खूबसूरत लड़की के मुंह में थर्मामीटर रख देहाती डॉक्टर बोला...
डॉक्टर- कुछ देर तक चुपचाप रहना है...
यह देख लड़की का प्रेमी बाला...
यह कितने की चीज है और कहां मिलती है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed