फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो? साली का जवाब पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 25 May 2025 11:35 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 25 May 2025 11:35 AM IST
सार

Jokes in Hindi: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jokes of the day Husband Wife Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे......



जीजा- तुम लड़कियां इतनी खूबसूरत क्यों हो?
साली- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है
जीजा- जैसे हमें तो मजदूरों को ठेके पर दिया था.....


साली (जीजा से)- ऑफर और लोफर में क्या अंतर होता है
जीजा- अगर तुम मुझे  I Love You बोलो तो ऑफर
अगर मैं तुम्हें I Love You बोलूं तो लोफर.....

Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jokes of the day Husband Wife Funny Jokes
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो?
पति- 72 फीसदी मेरी जान
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो?
पति- पगली, लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jokes of the day Husband Wife Funny Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी जो तैरना नहीं जानता था, गलती से गहरी झील में गिर गया
डूबते-डूबते उसके हाथ में एक मछली आ गई
उसने पूरी ताकत से मछली को पानी से बाहर फेंका और बोला
जा, कम से कम तू तो अपनी जान बचा ले....
 

Today Jokes: लड़की देखने गए लड़के के साथ हुआ कुछ ऐसा, पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jokes of the day Husband Wife Funny Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक सत्संग के दौरान- संत प्रवचन करते हुए जो इस जन्म में नर है
वो अगले जन्म में भी नर ही होगा और जो इस जन्म में नारी है
वो अगले जन्म में भी नारी होगी, इतने में एक माताजी उठ कर जाने लगीं 
संत- कहां जा रही हो ऐसे उठ कर?
माताजी- जब अगले जन्म में भी रोटियां ही बनानी है तो सत्संग सुन कर क्या फायदा....
विज्ञापन
Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Jokes of the day Husband Wife Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक बच्चा पड़ोसी के घर जाकर बोला-
पिताजी ने थोड़ी देर के लिए आपका छाता मंगवाया है
पड़ोसी- हां-हां, क्यों नहीं, और कुछ कह रहे थे तुम्हारे पिताजी?
बच्चा- हां, वो कह रहे थे कि अगर वह कमबख्त
न दे तो शर्मा अंकल के यहां से ले आना.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed