Funny Jokes: अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो मानसिक तनाव को अपने आप से दूर रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुले को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पत्नी ने अचानक ही पति को थप्पड़ जड़ दिया
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी....
3 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।
Jokes in Hindi: जब पति ने पत्नी के बनाया सूजी का हलवा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
4 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर हो गई बेहोश
5 of 5
Funny jokes
- फोटो : freepik
पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)