फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Sun, 22 Jun 2025 05:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 22 Jun 2025 05:28 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हंसना-खिलखिलाना आपकी सेहत को ठीक रखने में काफी मददगार है। हंसने से मन शांत रहता है, शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, तनाव-चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: हंसना-खिलखिलाना आपकी सेहत को ठीक रखने में काफी मददगार है। हंसने से मन शांत रहता है, शरीर की ऊर्जा बढ़ती है, तनाव-चिंता जैसी मानसिक समस्याओं का जोखिम भी कम होता है। मसलन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन का स्वस्थ रहना जरूरी है और मन स्वस्थ रहे इसलिए जरूरी है कि आप खुश रहें, हंसते रहें।



आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप आनंदित हो जाएंगे। मन को शांति का एहसास कराने और दिनभर की थकान को दूर करने में ये चुटकुले आपके लिए मददगार हो सकते हैं।

 जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं।
 

Jokes in Hindi husband wife jokes funny jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
 

Jokes in Hindi husband wife jokes funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

रवि- जानू, तुम दिन पर दिन खूबसूरत होती जा रही हो।
पत्नी (खुश होकर)- ओ.. थैक्यू।
रवि- हां सच में, तुम्हें देखकर रोटियां भी जलने लगी हैं।

आज के मजेदार जोक्स: मोहन से सोहन- किताबें पढ़ा करो प्रेरणा मिलेगी, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes funny jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पति और पत्नी घर पर झगड़ा करते हुए...
पत्नी- पूजा किया करो, बलाएं टल जाएगी
पति- तेरे बाप ने बहुत की होगी,
उसकी टल गयी, मेरे पल्ले पड़ गयी!

Hindi Jokes: टीचर- तुम देर से क्यों आए? गोलू का जवाब पढ़कर जोर-जोर से हंसेंगे आप

विज्ञापन
Jokes in Hindi husband wife jokes funny jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड ने अचानक ही लड़के को थप्पड़ जड़ दिया
बॉयफ्रेंड तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
गर्लफ्रेंड- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed