फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: तलाक के बाद पत्नी ने अपने एक्स पति को फोन करके कही ऐसी बात, पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 20 May 2025 04:09 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 20 May 2025 04:09 PM IST
सार

Funny Jokes:  हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..... 



तलाक के बाद पत्नी ने अपने एक्स पति को कॉल किया और कहा-
कार खरीद ली है मैंने
पति- तो मैं क्या करूं
पत्नी- बस कुछ ज्यादा नहीं रोड़ क्रांस करते समय ध्यान रखना
सफेद रंग की कार मेरी है
पति ने शहर ही छोड़ दिया.....

Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
भाभी (देवर से)- कल रात मेरी इनसे लड़ाई हो गई
देवर- कोई बात नहीं, पति-पत्नी में लड़ाई होती रहती है
भाभी- वो तो ठीक है भाभी, ये बताइये लाश ठिकाने कहां लगानी है......
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....

एक आदमी अपने ससुराल गया
सास ने सात दिन तक उसे पालक का साग खिलाया
फिर आठवें दिन सास ने पूछा- बेटा क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...


आज के मजेदार जोक्स: आदमी से लड़की- मैं फस्ट ईयर से और तुम, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मां- चिंटू, तुम्हे घर में कायदे से रहना चाहिए
मेरी हर बात माननी चाहिए
चिंटू - ठीक है मम्मी, मैं समझ गया
कि मुझे भी अब पापा की तरह रहना है.....
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Jokes in Hindi chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मंटू की पत्नी गुस्सा होकर मायके चली जाती है
मंटू अपनी ससुराल में फोन करता है,
उधर से सास की आवाज आती है-
कितना बार कहा है तुमसे अब वो न तुम्हारे घर आएगी न तुम्हारा फोन उठाएगी
तो क्यों बार-बार फोन करते हो यहां
मंटू- कुछ नहीं बस सुनकर अच्छा लगता है
सास- ठीक है फिर कल से मैं भी साथ में आ जाती हूं एक महीने के लिए
मंटू बेहोश....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed