फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: आदमी से लड़की- मैं फस्ट ईयर से और तुम, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Tue, 20 May 2025 01:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 20 May 2025 01:26 PM IST
सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Chutkule in Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Girlfriend Boyfriend comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Chutkule: कहते हैं खुलकर हंसना किसी इंसान के मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मन को शांत करता है बल्कि हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखता है। जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में तनाव कम करने वाले हार्मोन रिलीज होते हैं और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसना हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं जो आपका दिन बना देंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप न सिर्फ हंसेंगे बल्कि तनाव से भी मुक्त होंगे।



कॉलेज का पहला दिन, एक खूबसूरत लड़की एक आदमी के करीब जाकर बोली-
हाय, मैं फस्टईयर से और तुम
आदमी- धत पगली, मैं तो अपने बेटे का एडमिशन कराने आया हूं
लड़की- क्या?
आदमी- संतूर से सिर्फ मम्मियां नहीं, कभी-कभी पापा भी नहा लेते हैं.......

Jokes in Hindi Chutkule in Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Girlfriend Boyfriend comedy Jokes
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति (पत्नी से)- आज खाना बाहर खाएंगे
पत्नी- ठीक है मैं दो मिनट में तैयार होती हूं
पति- ठीक है, फिर मैं बाहर चटाई बिछाता हूं.....

डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
पप्पू- जी आप ने ही तो बोर्ड में लिखा है कि 'औरतों को देखने का समय
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक है'.....


Best Jokes: जमाने को लेकर बहू ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसने लगेंगे आप

Jokes in Hindi Chutkule in Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Girlfriend Boyfriend comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर (पप्पू से)- एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
पप्पू- लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं......
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Chutkule in Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Girlfriend Boyfriend comedy Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पुलिस (सिपाही से)- इस आदमी का कान काट दो
हरीश- नहीं मेरा कान मत काटो, नहीं तो मैं अंधा हो जाऊंगा
पुलिस- बेवकूफ कोई कान काटने से अंधा होता है क्या
हरीश- अरे बेवकूफ कान काट देगा तो चश्मा क्या तेरे बाप के कान पर लगाऊंगा......
विज्ञापन
Jokes in Hindi Chutkule in Hindi Ladka Ladki Funny Jokes Girlfriend Boyfriend comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को पिता से मिलवाती है
बॉयफ्रेंड(गर्लफ्रेंड के पिता से)- मैं आपकी बेटी से शादी करना चाहता हूं
गर्लफ्रेंड के पिता- कितना कमा लेते हो?
बॉयफ्रेंड- 20 हजार रुपये प्रति माह
गर्लफ्रेंड के पिता- मैं अपनी बेटी को 15 हजार रुपये प्रति माह पॉकेट मनी देता हूं
बॉयफ्रेंड-  मैं भी तो उसी को जोड़कर ही तो बता रहा हूं.....
 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed