फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? पत्नी का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Fri, 05 Apr 2024 02:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 05 Apr 2024 02:58 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

जोक्स: हंसना-मुस्कुराना अच्छे स्वास्थ का राज है। आज कल की भागमभाग जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले अहम भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



वैलेंटाइन डे के 7 दिन पहले एक गिफ्ट शॉप पर वकील साहब गए 
उन्होंने 40 खूबसूरत कार्ड ख़रीदे और सब पर उन्होंने भेजने वाले की जगह लिखा –“हैल्लो जान !! पहचान गए ना ? शाम को मिलो, “आई लव यू ”। 
दुकानदार ने पूछा- ये क्या मामला है? तो
वकील साहब ने बताया- पिछले वैलेंटाइन डे पर आस पास की कालोनी में ऐसे ही 20 कार्ड भेजे थे। 
कुछ ही दिन में तलाक के चार केस मिल गए थे। इस बार 40 कार्ड भेज रहा हूं। 
दुकानदार बेहोश
 

Jokes in Hindi Husband Wife Funny Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है...? 
गप्पू- टीचर के लिए...! 
डॉक्टर- पर क्यों...? 
गप्पू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं...!
 

Jokes in Hindi Husband Wife Funny Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?

हिंदी जोक्स: दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? पप्पू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो... 
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं। 
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है। 

जोक्स: पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Funny Chutkule in Hindi Viral Memes
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की- आज मेरे भाई ने मुझे तुम्हारे साथ बाईक पर देख लिया।
लड़का- ओ तेरी, तो फिर क्या हुआ बाद में।
लड़की- फिर क्या बस का किराया वापिस ले लिया। 
फैमिली बहुत डेंजर है मेरी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed