फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? पप्पू का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Thu, 04 Apr 2024 01:50 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Gappu Jokes in Hindi Viral Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर..



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
 

Hindi Jokes Pappu Gappu Jokes in Hindi Viral Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी- मैंने गहने मांगे, तुमने दिया "खाली डिब्बा" कितनी शर्म आई मुझे दोस्तों के सामने 
पति- शर्म ही तो औरतों का गहना है पगली।
 

Hindi Jokes Pappu Gappu Jokes in Hindi Viral Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

बच्चा- मम्मी क्या मैं भगवान की तरह दिखता हूं...? 
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा...? 
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो सब यही कहते हैं 'हे भगवान फिर आ गया...!'

Jokes: बंता ने संता को बताया सिर दर्द भगाने का मजेदार तरीका, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Gappu Jokes in Hindi Viral Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला?
पप्पू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट की थी, इसलिए निकाला...
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या?
पप्पू- नहीं साइकिल की...!!!

Jokes: जीजा- इतनी देर से तुम क्या सोच रही हो? साली का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Hindi Jokes Pappu Gappu Jokes in Hindi Viral Funny Jokes
जोक्स - फोटो : iStock

पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त.
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था 
कि मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी.
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती.
पत्नी की बात सुनकर पति हैरान रह गया...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed