अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत अच्छी रहे तो आपको सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। जी हां, अच्छी सेहत के लिए इंसान का हंसना-मुस्कुराना बहुत जरूरी है। मगर, आज के समय में जिंदगी में इतना भागमभाग है कि इंसान के चेहरे से हंसी गायब ही होती जा रही है। इंसान काम के चक्कर में तनाव ले लेता है और फिर गंभीर बीमारयों से जकड़ जाता है। मगर, हम अपने दैनिक जीवन में हंसी-मजाक के लिए समय निकालेंगे तो हम इन गंभीर बीमारियो से बच सकते हैं। ऐसे में हंसने-मुस्कुराने में हमारी मदद करते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं ऐसे ही मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर खुद भी हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर में..........
Jokes in Hindi: पति ने पत्नी से कहा- संगीत में इतनी ताकत है कि पानी गर्म हो सकता है, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
पति - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है...?
पत्नी - हां जरूर, क्यों नहीं...
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!
गोलू बड़ा परेशान बैठा था,
भोलू- क्या हुआ यार...
गोलू क्या बताऊं आज टीचर कह रही थी
जिंदगी चार दिन की है...
लेकिन मैंने रिचार्ज तो 84 दिन का करवा लिया...
एक लड़के की नए ऑफिस में नौकरी लग गई...
मां ने पूछा - बेटा कैसा चल रहा है तेरे ऑफिस का काम...?
लड़का - मां मैं बहुत जिम्मेदार हूं...
मां - अच्छा, वो कैसे...?
लड़का - ऑफिस में जब भी कोई काम बिगड़ता है,
तो सारे लोग कहते हैं कि इसके लिए मैं ही जिम्मेदार हूं...!
मां के उड़े होश...!
टीना- हेलो... कहां हो मीना?
मीना- मोटीवेट कर रही हूं,
टीना- किसे?
मीना- किसे क्या मतलब?
तेरा 'वेट' कर रही हूं 1 घंटे से... 'मोटी'...