फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: लड़की ने कहा- आज से मैं कॉलेज नहीं जाऊंगी, बुआ ने दिया मजेदार जवाब

Wed, 19 Jan 2022 06:43 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 19 Jan 2022 06:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi girl says her aunty I will not go to college today read girl chutkule in hindi

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। हंसने के लिए हमारे पास बहुत से विकल्प मौजूद हैं। हम कॉमेडी वीडियो देख सकते हैं, कॉमेडी फिल्म देख सकते हैं। कोई फनी बुक पढ़ सकते हैं। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



बिना टिकट यात्रा करने के जुर्म में बंगाली बाबा को टिकट चेकर ने पकड़ लिया...और फिर...
टिकट चेकर- टिकट दिखाएं, बाबा?
बाबा- नहीं है।
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है।
टिकट चेकर- चलिए, अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां, बांसुरीवाले का जन्म हुआ है।

 

Jokes in Hindi girl says her aunty I will not go to college today read girl chutkule in hindi

बिट्टू  - आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो उन्होंने एक आंटी के लिए मुझसे अपनी  सीट छोड़ने को कहा,
मां- बेटा यह तो अच्छी बात है, बड़ों का सम्मान करना चाहिए...
बिट्टू - मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था...।

Jokes in Hindi girl says her aunty I will not go to college today read girl chutkule in hindi

एक युवती ने अपनी बुआ  से कहा- कल से मैं कॉलेज नहीं जाउंगी,
मोहल्ले के लड़के मुझे छेड़ते हैं...
अरे, बहाने मत बना!
बुआ  ने उसे डांटते हुए कहा- मैं भी तो उसी रास्ते से जाती हूं,
मुझे तो कभी किसी ने नहीं छेड़ा...

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi girl says her aunty I will not go to college today read girl chutkule in hindi

पत्नी - शादी से पहले मेरा फिगर बिलकुल कोक की बोतल की तरह था।
अन्नू - वो तो अब भी है। फर्क इतना है कि पहले 300 एमएल की थी, अब डेढ़ लीटर की है...

विज्ञापन
Jokes in Hindi girl says her aunty I will not go to college today read girl chutkule in hindi

बच्चा- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी पड़ोसन आंटी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस बंदरिया को परी किसने कहा?
बच्चा- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज उड़ेगी वो आंटी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed