फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi Funny: पति- तुमने कैसी दाल बनाई है? पत्नी का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

Mon, 24 Mar 2025 07:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 07:23 PM IST
सार

Jokes in Hindi Funny: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
पति पत्नी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes in Hindi Funny: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।



पत्नी ने पति को रात को 02 बजे नींद से उठा कर पूछा- बताना जरा 2003 वर्ल्ड कप में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ कितना स्कोर किया था?
पति- 98, 
चांदनी मूवी में कौन सी हिरोइन थी?
पति- श्री देवी
पत्नी- आज जो हमारे घर आई थी...पति बीच में ही बोलता है....अच्छा 410 में जो हमारी नई पड़ोसन आई है...हां उसका नाम आरती है...
पति- लेकिन तुम इतनी रात को ये सब क्यों पूछ रही हो?
पत्नी- अब बताओ, सुबह से बर्थडे विश क्यों नहीं किया मुझे?  
चारों तरफ अंधेरे को चीरता हुआ...सन्नाटा... पसर गया 
 

Jokes in Hindi Funny Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति- ये कैसी दाल बनाई है ना नमक है, ना मिर्च है, बिल्कुल फीकी है
तुम सारा दिन मोबाइल में लगी रहती हो कुछ पता नहीं चलता क्या डालना है क्या नहीं? 
पत्नी (बेलन दिखाते हुए)- पहले तुम मोबाइल साइड में रख कर खाना खाओ कब से देख रही हूं, पानी में डुबो डुबो कर रोटी खा रहे हो…
 

Jokes in Hindi Funny Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पत्नी- अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं क्या?
पति- हां ले लो जो ठीक लग रहा है कर लो,
पत्नी- राय नहीं मांग रही आपकी,
पूछ रही हूं कि छील लोगे इतनी मटर या फिर कम लूं...

Desi Jokes: चाय की टपरी पर दोस्तों की जमघट में सुना दें चोर-पुलिस के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

पति- तुम मुझे बात-बात में अपनी मां के पास जाने की धमकी क्यों देती हो?
ये सब अच्छा नहीं लगता
पत्नी- ठीक है अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है,
अब मैं अपनी मां को यहीं बुला लूगीं....

Viral Jokes: प्रेमिका- मेरा फोन मेरी मम्मी के पास रहता है, प्रेमी का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Husband Wife Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पत्नी(पति से)- चल तो रहे हो मेरे मायके जाकर लड़ना मत वो मेरे पापा का घर है
पति (झुंझलाकर)- तो मेरे पापा का घर क्या कुरुक्षेत्र है, जो रोज यहां महाभारत करती हो....

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed