फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी चुटकुले: जब बॉस ने सेक्रेटरी को सुनाया जोक, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Tue, 15 Sep 2026 03:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 15 Sep 2026 03:50 PM IST
सार

चुटकुले: जोक्स माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

फनी जोक्स: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।





बॉस ने जोक सुनाया
पूरी टीम हंसने लगी, सिवाए पिंकी के
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
पिंकी- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है
बॉस की बोलती बंद हो गई......



पिंकी- 2 दिन की छुट्टी चाहिए थी, सर
बॉस- बाद में देखते है
पिंकी- शर्ट अच्छी लग रही है आपकी
बॉस- छुट्टी नहीं मिलेगी
पिंकी- सिर्फ शर्ट अच्छी लग रही है,
मुंह वैसा ही है, कुत्ते जैसा.....

Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
साली- अच्छा जीजू एक बात बताओ?
जीजा- पूछो क्या पूछना है?
साली- ससुराल में दामाद का इतना सम्मान क्यों होता है?
जीजा- क्योंकि वो लोग जानते हैं कि यही वो आदमी है,
जिसने हमारे घर का तूफान संभाल रखा है....
Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
लड़का-लड़की के चुटकुले - फोटो : Freepik

गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो

बॉयफ्रेंड- छोड़ दिया
गर्लफ्रेंड- आज से रोजाना मंदिर जाना शुरू कर दो
बॉयफ्रेंड- ठीक है
गर्लफ्रेंड- सो स्वीट जानू, मुझसे शादी करोगे?
बॉयफ्रेंड- इतना सुधरने के बाद भी मैं तुझसे शादी करुंगा......



पत्नी से पति- कम से कम आज ये दिन तो न देखना पड़ता, पढ़िए मजेदार चुटकुले


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर, खिलखिलाकर हंसेगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बुजुर्ग व्यक्ति बच्चे से बोला- कैसे हो बेटा?
बच्चा- ठीक हूं
बुजुर्ग व्यक्ति- पढ़ाई कैसी चल रही है?
बच्चा- बिलकुल आपकी जिंदगी की तरह
बुजुर्ग व्यक्ति- मतलब
बच्चा- भगवान भरोसे.......



मिंटू (रिंकी से)- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो
रिंकी- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं
मिंटू- पगली सर को मत बोल,
उनकी तो शादी हो चुकी है.....
विज्ञापन
Hindi Jokes Boss Secretary Jokes In Hindi Girl Boy Chutkule Whatsapp Best Jokes Comedy Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक औरत ने मंदिर में अपने पति के लिए मन्नत मांग कर धागा बांधा 
फिर सोच कर एकदम से धागा वापस खोल दिया
पति- धागा क्यों खोल दिया?
पत्नी- आपके लिए मन्नत मांगी थी कि आपकी
सारी मुसीबतें दूर हो जाएं,
फिर ख्याल आया कही मैं ही न निपट जाऊं....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed