फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: जीजा की बात सुनकर साली गुस्से से हो गई लाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 15 Sep 2026 05:59 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

जोक्स: वर्तमान समय की भागमभाग वाली जिंदगी में लोगों को अक्सर बढ़ते काम के दबाव की वजह से तनाव रहता है। ऐसे माहौल में बहुत जरूरी है कि आप अपनी व्यस्त समय के बीच खुद के लिए जरूर कुछ समय निकालें। तनाव से दूर रहने के लिए आप हंस सकते हैं।
 

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali chutkule in Hindi Funny viral jokes in hindi
जीजा साली जोक्स - फोटो : AI

जोक्स: हम अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो हमारा पूरा दिन अच्छा बीतता है। हंसने से हमारी त्वचा खूबसूरत रहती है और चेहरे की चमक भी बरकरार रहती है। हंसते समय शरीर की कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापा कम होता है। हंसने और मुस्कुराने से हम मानसिक तनाव से भी दूर रहते हैं जिससे कई बीमारियों से बचा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।
 

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali chutkule in Hindi Funny viral jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

साली- आप हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
जीजा- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है।
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
जीजा की बात सुनकर साली गुस्से से लाल हो गई

Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali chutkule in Hindi Funny viral jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik


मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

जोक्स: मरीज- आप बहुत किस्मत वाले हैं डॉक्टर️ साहब, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali chutkule in Hindi Funny viral jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik


बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

फनी चुटकुले: जब बॉस ने सेक्रेटरी को सुनाया जोक, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

विज्ञापन
Jija Sali Jokes in Hindi Jija Sali chutkule in Hindi Funny viral jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू ?
गुरुजी - बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो।
पप्पू- उससे क्या होगा ?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी।


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed