फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की ने दिया मजेदार जवाब

Thu, 13 Jul 2023 04:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 04:10 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi: funny boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf chutkule in hindi
gf bf jokes - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: वर्तमान समय में स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप खुश रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिकी निभाती है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
 

Jokes in Hindi: funny boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf chutkule in hindi
gf bf jokes - फोटो : iStock

पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
पुलिस- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
पुलिस- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है
 

Jokes in Hindi: funny boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf chutkule in hindi
gf bf jokes - फोटो : iStock

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi: funny boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf chutkule in hindi
gf bf jokes - फोटो : iStock

भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।

Hindi Jokes: पत्नी ने पति से कहा- तुम बहुत स्वार्थी हो, वजह जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Jokes in Hindi: funny boyfriend girlfriend jokes in hindi gf bf chutkule in hindi
gf bf jokes - फोटो : iStock

डॉक्टर- मोटापे का एक ही इलाज है।
पप्पू- क्या डॉक्टर?
डॉक्टर- तुम रोज एक रोटी खाओ।
पप्पू- ये एक रोटी खाने के बाद खानी
है या खाने से पहले?
डॉक्टर साहब बेहोश….
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed