Hindi Jokes: हंसने से हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। हंसने से आप तनाव मुक्त रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
2 of 5
Jokes Hindi
- फोटो : iStock
पत्नी- काश मैं न्यूज पेपर होती
कम से कम तुम रोज मुझे हाथों में तो लेतें।।
पति- मैं ही यही सोचता काश तुम न्यूज पेपर होती,
तो मुझे रोज नयी तो मिलती।
3 of 5
Jokes Hindi
- फोटो : iStock
पति (फोन पर पत्नी से)- तुम बहुत प्यारी हो...!
पत्नी- थैंक्स...!
पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो...!
पत्नी- थैंक्यू सो मच... और बताओ क्या कर रहे हो
पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं...!
पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं
4 of 5
Jokes Hindi
- फोटो : iStock
पति ने पत्नी से बड़े ही प्यार से कहा - काश तुम शक्कर होती,
कभी तो मीठा बोलती...
पत्नी- काश तुम अदरक होते, कसम से... जी भर के कूटती...!!!
पत्नी का जवाब सुन कर पति बेहोश
Jokes: जब एक आदमी पड़ोसी की बीवी के गुम होने की रिपोर्ट लिखवाने आया, हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी वजह
5 of 5
Jokes Hindi
- फोटो : iStock
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।