फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 06 Apr 2022 07:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 07:22 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi doctor to patient what reward will you give me if you are cured chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

Jokes in Hindi:  जिंदगी की आपाधापी में लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो अपने साथ बैठकर अपना दुख-सुख बांट सकें और हंसी-मजाक कर सके। इसकी वजह से लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...




चिंटू साइकिल चला रहा था और तभी उसने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला -

भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो!

आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और फिर मुझे किस्मत वाला कह रहा है!

चिंटू- देखिए भाई साहब, आज मेरी छुट्टी है, इसलिए साइकिल चला रहा हूं, वरना तो मैं ट्रक चलाता हूं!

Jokes in Hindi doctor to patient what reward will you give me if you are cured chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?

मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं...आपकी फ्री में खोद दूंगा!

Jokes in Hindi doctor to patient what reward will you give me if you are cured chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

जज (पीड़ित से)- "अच्छा, तो इस आदमी ने तुम्हें कौन-कौन सी गालियां दी बताओ।

पीड़ित आदमी- "जज साहबXhellip;वो सब गालियां शरीफों के सामने देने लायक नहीं है!

वकील- अच्छा, तो फिर हम सब यहां से चले जाते है, तुम जज साहब को सुना दो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi doctor to patient what reward will you give me if you are cured chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू- मैं अपनी बीवी से परेशान हो चुका हूं यार।

गप्पू- क्यों, ऐसा क्या हो गया?

पप्पू- यार वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी ही देखती रहती है।

गप्पू- हां... तो इसमें दिक्कत की क्या बात है?

पप्पू- शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है न।

विज्ञापन
Jokes in Hindi doctor to patient what reward will you give me if you are cured chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay



सास जमाई राजा से- बेटा अगले जन्म में आप क्या बनना चाहोगे?

जमाई- सासू मां मैं अगले जन्म में छिपकली बनना चाहूंगा।

सास- छिपकली ही क्यूं?

जमाई- क्योंकि मेरी बीवी छिपकली से बहुत डरती है...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed