खुशहाल इंसान हर किसी का साथी होता है। जी हां, आप एक हंसमुख इंसान हैं तो आपको कभी भी दोस्तों की कमी महसूस नहीं होगी। जिस तरह से अच्छा खाने से हमारा शरीर मजबूत और बलवान बनता है। उसी तरह समय-समय पर हंसने से हमारे चेहरे की चमक बढ़ती है। हंसी-मजाक करने से रक्त संचार भी सही बना रहता है जिससे हम हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहते हैं। ऐसे में हमारे पास हंसने के कई तरीके होते हैं। हम कॉमेडी फिल्में और सीरियल देख सकते हैं। कोई ऐसी किताब पढ़ सकते हैं जिसे पढ़कर हमें हंसी आए या फिर हम एक-दूसरे को जोक्स या चुटकुले सुना सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं चटपटे जोक्स और चुटकुले जिन्हें आप पढ़कर खूब हंसने वाले हैं।
Jokes in Hindi: चिंटू ने पत्नी से पूछा- सबसे गर्म चीज क्या है? मिला करारा जवाब
स्टूडेंट- सर अगर राष्ट्रगान और राष्ट्रीय पशु एकसाथ आ जाएं तो क्या करना है।
भागना है या सावधान की मुद्रा में खड़े रहना है...
तब से मास्टर जी लंबी छुट्टी लेकर सवाल का जवाब ढूंढने गए हैं...
ग्रामर टीचर- श्याम शराब नहीं पीता है, बाताओ इस वाक्य में श्याम क्या है...
संजू- श्याम माता रानी का भक्त है और इस
समय नवरात्र चल रहे हैं...
टीचर ने अपना माथा पीट लिया... बेवकूफ श्याम कर्ता यानी subject है।
टीचर- बताओ 1869 में क्या हुआ...
संजू- सर गांधी जी का जन्म हुआ था...
टीचर- बिल्कुल सही जवाब...बैठ जाओ
टीचर-अब तुम बताओ पप्पू, 1872 में क्या हुआ था...
पप्पू- सर गांधी जी तीन साल के पूरे हुए थे... मैं भी बैठ जाऊं
टीचर-हां बिल्कुल, बस क्लास से बाहर...
सोनू -मोनू परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे,,,,,
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो,
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है...
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे...