फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: प्रेमी से प्रेमिका- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 20 May 2025 10:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 May 2025 10:24 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend and girlfriend jokes in Hindi Chutkule in Hindi
प्रेमी-प्रेमिका के चुटकुले - फोटो : Freepik

Jokes in Hindi: हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है और उदासी दूर रहती है। इसके साथ ही हमारे आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो घर में भी खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले (Jokes In Hindi) हंसाने में काफी मदद करते हैं। आप जोक्स (Chutkule in Hindi) पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक लड़का रेलवे में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया,
बॉस- अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का- लाल झंडा दिखा दूंगा,
बॉस- अगर झंडा नहीं मिला तो,
लड़का- तो टॉर्च दिखा दूंगा,
बॉस- अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस- वो क्यों ?
लड़का- क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
 

Jokes in Hindi Boyfriend and girlfriend jokes in Hindi Chutkule in Hindi
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

Jokes in Hindi Boyfriend and girlfriend jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।

Hindi Jokes: पत्नी- शादी का असली मतलब क्या होता है? पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend and girlfriend jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

 एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।

Today Funny Jokes: पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ? आदमी का जवाब पढ़कर चेहरे पर आ जाएगी खुशी

विज्ञापन
Jokes in Hindi Boyfriend and girlfriend jokes in Hindi Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed