फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: पति- कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया? पत्नी ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब

Tue, 02 Jan 2024 05:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और आप तनाव मुक्त रहते हैं। हंसने की वजह से आप तनाव से होने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अंदर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पड़ोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पति (पत्नी से)- ये कैसी फोटो खींची है तुमने, पीछे कुत्ता आ गया...? 
मुझे फेसबुक पर डालनी थी...! 
पत्नी- (चाय की चुस्की लेते हुए)- हां तो उसमें क्या हो गया, लिख दो कि मैं आगे वाला हूं...!
पति बेहोश
 

Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Twitter

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। 

Viral Jokes: जब नेता जी किसानों से मिलने गए, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए- एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए, तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए। 
बेटा- पापा चलो इकट्ठे ही चलते है।
पिता- क्यों? 
बेटा- मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है।

Viral Jokes: टीचर- ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी उर्दू पंजाबी अंग्रेजी का प्रयोग हो, चिंटू ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Jokes: Husband Wife Jokes in Hindi Majedar Chutkule in Hindi

संता- मैंने एक ऐसी चीज बनाई है जिससे दीवार के आर पार देख सकते हैं।
बंता (हैरान होकर )- वाह, ऐसी क्या चीज़ बनाई है?
संता- छेद।
बंता आज भी हंस रहा है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed