जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी - ये बंदूक लेकर दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
पति - शेर का शिकार करने जा रहा हूं।
पत्नी - तो फिर जाते क्यों नहीं?
पति - बाहर कुत्ता खड़ा है।
इंजीनियरिंगर का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा...
छात्र - कैसा है ये कॉलेज?
चौकीदार - बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इंजीनियरिंग की है।
दरोगा - घर में मालकिन के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
चोर - दरोगा साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी तनख्वाह है, आप ये सब सीख कर क्या करेंगे?
चिंटू - मैंने आज दुकानदार को बेवकूफ बना दिया।
पिंटू - वो कैसे?
चिंटू - एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीद लिए
कीमत एक ही पर लिखी थी...
पिंटू - दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा।