जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Latest Jokes: जब पप्पू स्कूल में गधा लेकर पहुंच गया, आगे जो हुआ जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
टीचर - दुनियाा के सबसे खतरनाक दो हथियारों के बारे में बताओ?
स्टूडेंट - पहला बीवी के आंसू और
दूसरा पड़ोसन की स्माइल
घर जमाई: आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास - ऐसा क्यों?
घर जमाई - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं।
रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।
पत्नी - अजी सुनते हो, आपका दोस्त एक पागल लड़की से
शादी करने जा रहा है... उसे रोकते क्यों नहीं?
पति - क्यों रोकू? उस दोस्त ने मुझे रोका था क्या?
ट्रैफिक पुलिस ने पप्पू को तेज स्पीड में गाड़ी चलाते हुए पकड़ लिया।
ट्रैफिक पुलिस - तुम इतने छोटे बच्चे होकर गाड़ी चला रहे हो?
वो भी इतनी तेज स्पीड पर
पप्पू - जी हां, मैं बहुत तेज गाड़ी चला रहा हूं, लेकिन मैं तो
तुम्हारा टेस्ट ले रहा था ये देखने के लिए कि काम करते वक्त
तुम्हारा ध्यान रहता है या नहीं।