पत्नी के बारे में पप्पू ने गप्पू को समझाई ऐसी बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
वकील - हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द...?
.
महिला - मेरा चश्मा कहां है संगीता...
.
वकील - तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
.
महिला - मेरा नाम रंजना है...!!!
.
अदालत में घोर सन्नाटा छा गया...
पत्नी - तुम्हारे इस नर्क में तुम्हारी गुलामी करते-करते मैं तंग आ गई...
लगता है पिछले जन्म में मैंने बहुत बुरे कर्म किए होंगे...
.
.
पति - तो अब तो अच्छे कर लो...
मायके जाओ और मेरे घर को स्वर्ग बनाओ...!!!
मास्टर जी ने पप्पू का लंच बॉक्स खा लिया और बोले -
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न...?
.
.
.
पप्पू (कुछ देर सोचने के बाद) बोला - नहीं मास्टर जी,
मैं कह दूंगा कि कुत्ता खा गया था...!!!
पप्पू - पत्नी की बातें और पंडित की कथा एक जैसी होती हैं…!!!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - समझ भले कुछ न आए,
पर ध्यान लगाकर सुनने का नाटक जरूर करना पड़ता है…!!!